कचना़ भूमि विवाद में घायल की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
कचना़ भूमि विवाद में घायल की इलाज के दौरान मौत

कचना़ भूमि विवाद में घायल की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

कचना थाना में प्राथमिकी दर्ज, आरोपित के धर पकड़ के लिए पुलिस कर रही छापेमारी बारसोई प्रखंड के कचना थाना के गोवागांव में जमीनी विवाद में कई लोग घायल हो गये थे जिनमें से इलाज के दौरान बुधवार की देर शाम एक की मौत हो गयी है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. बता दें की खेत को लेकर विवाद चल रहा था, जो इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट पर उतर आया. विरोधी द्वारा तेज धार हथियार के वार से 50 वर्षीय नूर मोहम्मद सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के दौरान कटिहार सदर अस्पताल में नूर मोहम्मद ने दम तोड़ दिया. मामले को लेकर मृतक के पुत्र मोजीद के आवेदन पर कचना थाना में कांड संख्या 41/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. आरोपित के घर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. कचना थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि आरोपित चुल्ल एवं हैदर के घर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन