पूर्व सांसद ने अमदाबाद की कई समस्याओं पर कार्यकर्ताओं संग की चर्चा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Apr 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने अमदाबाद की कई समस्याओं पर कार्यकर्ताओं संग की चर्चा

पूर्व सांसद ने अमदाबाद की कई समस्याओं पर कार्यकर्ताओं संग की चर्चा

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र में पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने एनडीए के नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मूलभूत समस्याओं पर चर्चा किया. इस दौरान महानंदा बांध पर भोलामारी के समीप सड़क जर्जर एवं रज्जू टोला से राजमहल कॉलोनी तक में रिंग बांध जर्जर होने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. साथ ही कई समस्याओं पर भी चर्चा किया गया. बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जदयू नगर अध्यक्ष राजीव मंडल, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अंबिका सिंह, जदयू अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ताराचंद मंडल, लोजपा आर के अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह, लोजपा आर प्रखंड अध्यक्ष रुकमणी देवी, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अमल कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष गंगा विष्णु सिंह एवं खोखा सिंह, रामपति सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, भवानीपुर खट्टी पंचायत के सरपंच भोलानाथ मंडल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पप्पू मंडल, नागेंद्र मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन