आसनसोल में चुनावी सभा के बाद हादसा, भीड़ पर चढ़ी बस, बच्ची समेत 12 घायल

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल में चुनावी सभा के बाद हादसा, भीड़ पर चढ़ी बस, बच्ची समेत 12 घायल

बस को क्षतिग्रस्त करते लोग

Bengal Election: फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा महज लापरवाही का नतीजा था या इसके पीछे कोई साजिश है.

विज्ञापन

Bengal Election: संतोष विश्वकर्मा, कोलकाता/आसनसोल. बंगाल से एक बड़ी खबर आ रही है. विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत आयोजित तृणमूल कांग्रेस की एक सभा में एक अनियंत्रित बस के घुस आयी. बस की चपेट में आने से कई लोगों के घायल होने की सूचना है. कुछ एक लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. आसनसोल के रेलपार इलाके में हुई इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश है. गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. हालात को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती करनी पड़ी है.

नशे में धुत चालक चला रहा था बस

जानकारी के अनुसार तृणमूल उम्मीदवार मलय घटक के समर्थन में आयोजित चुनावी कार्यक्रम के समाप्त होते ही एक बेकाबू बस अचानक भीड़ की ओर घुस आयी. बस के अचानक सभा में घुस आने से वहां अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि बस पर “पश्चिम बंगाल पुलिस” लिखा हुआ था. स्थानीय लोगों का आरोप है कि उस बस को एक पुलिस जवान चला रहा था, जो कथित तौर पर नशे में था. लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा महज लापरवाही का नतीजा था या इसके पीछे कोई साजिश है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौके पर पहुंचे मलय घटक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और सीधे कब्रिस्तान की दीवार तोड़ते हुए सड़क किनारे की दुकानों, ऑटो और टोटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक 7 साल की मासूम बच्ची समेत कुल 12 लोग चपेट में आ गए, जिनमें कई गंभीर रूप से घायल हैं. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही, लेकिन अब नियंत्रण में बतायी जा रही है. मौके पर पहुंचे मलय घटक ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और घायलों के इलाज की व्यवस्था का भरोसा दिया.

Also Read: पश्चिम बंगाल के 16 जिलों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध, रात 9 बजे से बंद हो जायेगी बार

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola