Xiaomi का नया हाई-टेक फ्रिज, डुअल कूलिंग और स्मार्ट कंट्रोल फीचर्स से है लैस

शाओमी मिजिया रेफ्रिजरेटर / फोटो- शाओमी
Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम लाइनअप में नया Mijia Refrigerator Pro Premium Cross-Door 508L पेश किया है. इसमें डुअल कूलिंग, 55 मिनट आइस मेकिंग और स्मार्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम पोर्टफोलियो में एक नया स्मार्ट फीचर्स वाला फ्रिज एड कर दिया है. इसका नाम कंपनी ने Xiaomi Mijia Refrigerator Pro Premium Cross-Door 508L रखा है. यह डिवाइस बड़ी कैपेसिटी, एडवांस हाइजीन टेक्नोलॉजी और स्मार्ट कंट्रोल फीचर्स के साथ आता है, जिसे मॉडर्न किचन जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. फिलहाल इस नए फ्रिज को शाओमी ने चाइना में लॉन्च किया है.
कीमत और कलर ऑप्शन
इस फ्रिज की कीमत 9999 युआन यानी करीब 1.36 लाख रुपये रखी गई है. यह Ice Crystal White, Star Silver और Apricot Glass जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
508 लीटर की बड़ी स्टोरेज कैपेसिटी
इसमें कुल 508 लीटर स्पेस मिलता है, जिसमें 297 लीटर फ्रिज सेक्शन, 35 लीटर वैरिएबल टेम्परेचर जोन और 176 लीटर फ्रीजर शामिल है. अलग-अलग कंपार्टमेंट्स की वजह से फूड आइटम्स को अच्छे से अरेंज कर के रखना आसान हो जाता है.
एडवांस हाइजीन और प्योरिफिकेशन सिस्टम
फ्रिज में Ion Purification 4.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बदबू को तेजी से कम करने और बैक्टीरिया, फंगस व वायरस को खत्म करने का दावा करती है. इसके साथ सिल्वर आयन एंटीबैक्टीरियल प्रोटेक्शन और खास इनर लाइनिंग दी गई है, जिससे फ्रिज के अंदर साफ-सफाई बनी रहती है.
डुअल कूलिंग और बेहतर फ्रेशनेस
इसमें डुअल कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे फ्रिज और फ्रीजर अलग-अलग तरीके से काम करते हैं. इससे स्मेल मिक्स नहीं होती और टेम्परेचर ज्यादा स्टेबल रहता है. वहीं मॉइश्चर रिटेंशन फीचर फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है.
55 मिनट में तैयार बर्फ
इस फ्रिज में ऑटोमैटिक आइस मेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो करीब 55 मिनट में बर्फ तैयार कर सकता है. साथ ही यह पानी के लेवल और आइस स्टोरेज के लिए स्मार्ट अलर्ट भी देता है.
स्मार्ट फीचर्स और शांत ऑपरेशन
डिवाइस में HyperOS Connect और इनबिल्ट डिस्प्ले दिया गया है, जिससे यूजर्स इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं. यह करीब 31dB के लो नॉइज लेवल पर काम करता है और बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी देने का दावा करता है.
ऐसे में यह नया Xiaomi फ्रिज उन यूजर्स के लिए एक प्रीमियम ऑप्शन है, जो बड़ी कैपेसिटी, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर हाइजीन के साथ अपने किचन को अपग्रेड करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: Amazon ने भारत में लॉन्च किया पहला AI स्टोर, जानिए इसमें क्या है खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




