जिले के प्रखंडों में 28 जनवरी तक चलेगा भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा

Updated at : 15 Jan 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के प्रखंडों में 28 जनवरी तक चलेगा भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा

जिले के प्रखंडों में 28 जनवरी तक चलेगा भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा

विज्ञापन

-भूकंप सुरक्षा को लेकर जागरूकता रथ व रैली को डीएम ने दिखायी हरी झंडी कटिहार जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने गुरुवार को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं आपदा प्रबंधन विभाग के तत्वाधान में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ किया. डीएम ने जागरूकता रथ तथा रैली को हरी झंडी दिखा कर किया. इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, कटिहार, सदर एसडीपीओ, प्रभारी पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कटिहार, प्रोग्रामर जिला आपदा प्रबंधन कटिहार के साथ-साथ जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा एवं आपातकालीन संचालन केन्द्र के सभी कर्मी एवं एसडीआरएफ टीम के सदस्य, नागरिक सुरक्षा के वालंटियर्स, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे. जागरूकता रैली हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय से प्रारंभ होकर सिविल कोर्ट होते हुए अंबेडकर चौक, मिरचाईबाड़ी चौक का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर में वापस आकर संपन्न हुई. कार्यक्रम के दौरान भूकंप के समय क्या करें एवं क्या न करें. विस्तृत जानकारी दी गयी. उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर भूकंप से संबंधित आपदाओं के प्रति आम जनमानस में जागरूकता, क्षमतावर्धन एवं तैयारियों को सुदृढ़ करना है. आगामी 28 जनवरी तक संचालित इस पखवाड़े के अन्तर्गत जागरुकता रथ, नुक्कड़ नाटक, पंपलेट एवं बैनर के माध्यम से जागरूकता प्रसार तथा एसडीआरएफ द्वारा मॉकड्रिल जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. जिनके माध्यम से आपातकालीन तैयारी, प्रतिक्रिया एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया जायेगा. भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर किया जायेगा. जिसमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें एवं एक सुरक्षित एवं आपदा रोधी समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन