अमलोगों की समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधिकारी

Updated at : 19 Jan 2026 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
अमलोगों की समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधिकारी

अमलोगों की समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधिकारी

विज्ञापन

– जनता दरबार मे 21 लोगों ने लगायी न्याय की गुहार कटिहार बिहार सरकार के सात निश्चय तीन के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत आम जनता के जीवन को सरल बनाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत सोमवार को हुई. सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस यथा सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी शिकायतों का निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी से उनके निर्धारित कार्यस्थल या कार्यालय कक्ष सीधे मिल सकेंगे. नयी व्यवस्था की शुरुआत करते हुए सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने समाहरणालय के सभागार कक्ष में जनता दरबार में आये सभी आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निस्तारण के आदेश दिये. डीएम के इस जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों के 21 आवेदकों के द्वारा अपने-अपने समस्याओं का निराकरण के लिए आवेदन समर्पित किया गया है. इस जनता दरबार में सबसे अधिक मामला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित लगभग 09 मामले प्राप्त किया गया. जिसमें मुख्यतः भूमि मापी करने, भूमि का मुआवजा उपलब्ध कराने, भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने, भूदान, भूमि पर अवैध कब्जा को मुक्त कराने, भूमि का नामांतरण करने, वासगीत पर्चा निर्गत करने एवं एसीपी का लाभ उपलब्ध कराने के अतिरिक्त अन्य आवेदन प्राप्त हुए. एसडीओ से संबंधित से छह, सिविल सर्जन, अनुकम्पा, सीएस, स्थापना प्रशाखा, डीइओ, विद्युत आपूर्ति से संबंधित एक एक मामला जनता दरबार में आया. इसके आलावा अन्य विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई किया गया. सुनवाई के क्रम में डीएम ने कुछ आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन आन द स्पॉट किया और शेष आवेदकों के समस्याओं का यथाशीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को आदेश दिया. इस नयी पहल के तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार में प्राप्त मामलों का निस्तारण करते हुए उसी दिन प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को प्रेषित किया जाय. डीडीसी, अपर समाहर्त्ता लोक शिकायत, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी कटिहार व मनिहारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन