रामजानकी ठाकुडबाड़ी मोहल्ला में जर्जर पोल खतरा का दे रहा संकेत

रामजानकी ठाकुडबाड़ी मोहल्ला में जर्जर पोल खतरा का दे रहा संकेत
बरारी नगर पंचायत बरारी के वार्ड – पांच एवं छह में श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी मोहल्ला में जर्जर बिजली का लोहा पोल खतरा का संकेत दे रहा. बिजली पोल करीब चालीस वर्ष पूर्व का हैं जो जमीन की सतह से सड़ गया. जर्जर बिजली पोल खूंटे के सहारे खड़ा हैं. कब पोल गिर जाय और बड़ा हादसा हो जाय कोई नही जानता. लेकिन जब भी लोग उस रास्ते से गुजरते हैं या दुकान में सामान लेते हैं उनका ध्यान जर्जर पोल की तरफ एक बारगी चला जाता है . इस ओर नगर पंचायत के किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी का ध्यान नही जा पा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




