कोढ़ा के श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा पूरी कर की पूजा

Updated:
विज्ञापन
कोढ़ा के श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा पूरी कर की पूजा

कोढ़ा के श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा पूरी कर की पूजा

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के अमरनाथ यात्रियों नेसावन के प्रथम सोमवार को हिमालय की कठिन घाटियों और बर्फीली हवाओं को पार कर बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया. यात्रा में शामिल मिथुन पूर्वे, चंदन पोद्दार, उदय कुमार, बिट्टू बिहारी, छोटू पोद्दार, शंकर कुमार, समीर कुमार, बंकू चौधरी ने सिर्फ कठिनाई भरे रास्तों को पार किया, बल्कि बिहार के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक समृद्धि और जनकल्याण की कामना भी बाबा भोलेनाथ से की. पहलगाम के रास्ते से बर्फीली हवाओं और फिसलन भरे ट्रेक को पार करते हुए बाबा की गुफा तक पहुंचना किसी तपस्या से कम नहीं था. बंकू चौधरी, बिट्टू बिहारी ने कहा सावन के पावन महीने में बाबा बर्फानी का दुर्लभ दर्शन पाकर आत्मा तक शुद्ध हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन