गौशाला फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा, सांसद

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Apr 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
गौशाला फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा, सांसद

गौशाला फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा, सांसद

विज्ञापन

– सांसद ने निर्माणाधीन गौशाला फ्लाई ओवर का किया निरीक्षण कटिहार सांसद तारीक अनवर ने शुक्रवार को गौशाला में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की. निर्माणाधीन फ्लाई ओवर को लेकर हो रहे परेशानी को भी सुना. जिसको लेकर सांसद ने संबंधित पदाधिकारी से भी बातचीत की. जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया. इस दौरान सांसद ने कहा कि गौशाला फ्लाई ओवर का कार्य लंबे समय से बंद है. जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों को धूल- मिट्टी उड़ने की वजह से और भी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य को लेकर पूर्व में भी दार्जिलिंग में आयोजित रेलवे की बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया है. आज एक बार फिर से डीआरएम एवं निर्माण कार्य करवा रहे संबंधित कंपनी के पदाधिकारी से बात कर जल्द से जल्द इसे पूरा करने का निर्देश दिया है. सांसद ने कहा कि लंबे समय से कार्य बंद पड़ा है. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. लेकिन बिहार सरकार और केंद्र सरकार को लोगों की परेशानी व तकलीफ से कोई लेना-देना नहीं है. मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, दिलीप विश्वास, प्रीतम चक्रवर्ती, अवधेश मंडल सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन