सरकारी चापाकल और नल-जल योजना की स्थिति बेहद चिंताजनक

Updated at : 27 Sep 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी चापाकल और नल-जल योजना की स्थिति बेहद चिंताजनक

सरकारी चापाकल और नल-जल योजना की स्थिति बेहद चिंताजनक

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के भटवाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 7 में लगे सरकारी चापाकल और नल-जल योजना की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है. इस वार्डों में लगे सरकारी चापाकल वर्षों से खराब पड़े हैं. नल-जल योजना के तहत लगाये नल के पाइपे दिखावे की वस्तु बनकर रह गयी है. चापाकल में भी वर्षों से खराब होने से उससे जल भी नहीं निकल रहा है. जिससे कि यहां के ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा. ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल के साथ सरकार द्वारा लगाये गये नल में से भी पानी नहीं निकल रहा है जो कि वर्षों से खराब पड़ा हुआ है. जिसकी जिसका की सुधी लेने वाला कोई भी नहीं है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी और सूखे के मौसम में उन्हें पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. नल से पानी ना के बराबर आता है और जो चापाकल लगे हैं. उनमें से कई खराब हैं या पूरी तरह सूख चुके हैं. ग्रामीण महिलाओं ने बतायी की चापाकल चलाने के बाद उससे जल नहीं निकल रहा है. हमलोगों को घरेलू कार्यों के लिए जो कि चापाकल एकमात्र सहारा था वह भी जर्जर स्थिति में पहुंचने के बाद बड़ी समस्या दिखती हुई नजर आ रही है. पंचायत स्तर पर जल आपूर्ति की बार-बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है. ताकि उन्हें पीने के पानी की सुविधा समय पर और नियमित रूप से मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन