चैती नवरात्रा पूजा अनुष्ठान से माहौल बना भक्तिमय

चैती नवरात्रा पूजा अनुष्ठान से माहौल बना भक्तिमय
कुरसेला क्षेत्र में चैती नवरात्रा का महापर्व आस्था व भक्ति भाव से गुरुवार से प्रारम्भ हो गया. श्रद्वालु मां दुर्गा का पाठ-पूजा के लिये कलश स्थापन कर नवरात्रा का अनुष्ठान कर रहे हैं. मंदिरों में चैती नवरात्रा के प्रथम दिन पाठ पूजा-अर्चना से माहौल भक्तिमय हो उठा है. कटरिया के चैती दुर्गा मंदिर में नवरात्रा को लेकर पूजा के लिये श्रद्वालुओं की भीड़ बढ़ गयी है. अयोध्या गंज बाजार स्थित वैष्णोदेवी दुर्गा मंदिर में पाठ पूजा से वातावरण भक्ति भाव से ओत प्रोत हो गया. संध्या मे भजन आरती के साथ मंदिर समिति की ओर से नवरात्रा पर विविध तरह का धार्मिक आयोजन रखा है. माता का जयकारा घंटा शंख ध्वनि से नवरात्रा पूजा के आस्था के आकर्षण को बढ़ा रहा है. उधर ग्रामीण क्षेत्रो मे चैत्र नवरात्रा पर पाठ व्रत अनुष्ठान से श्रद्वालु आराध्य देवी दुर्गा का याचना में जुटे है. महिलाये व्रत रख कर माता का अराधन पूजन कर रही है. श्रद्वालु भक्त सुख समृद्वि विश्व मे शांति स्थापना का अराध्य देवी दुर्गा से याचना कर रहे है. देवी दुर्गा का आगमन डोली पालकी पर हुआ है. हाथी पर सवार होकर दुर्गा विदा होगी. धार्मिक रुप से पालकी पर देवी का आगमन अशुभ माना जाता है. हाथी पर विदा होना शुभकारी माना जा रहा है. इस तरह इस वर्ष का चैती नवरात्रा पुजा मिश्रित फल देना वाला बताया जा रहा है.आस्था भक्ति भावो से क्षेत्र के श्रद्वालु चैती नवरात्रा पूजा में तल्लीन हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




