थाना प्रांगण में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन

थाना प्रांगण में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन
आजमनगर थाना प्रांगण में थाना अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य तथा आम जनमानस सहित दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम में सर्वधर्म समभाव और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में देखने को मिला. जहां सभी ने मिलकर रोज़े दारों के साथ इफ्तार किया और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया. थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि इफ्तार का आयोजन आपसी एकता और सौहार्द्र को बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया. आजमनगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार एवं बीडीओ सरोज कुमार सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि एवं रोजेदार शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










