हथवाड़ा पंचायत की मुखिया ने दी इफ्तार पार्टी

Updated:
विज्ञापन
हथवाड़ा पंचायत की मुखिया ने दी इफ्तार पार्टी

हथवाड़ा पंचायत की मुखिया ने दी इफ्तार पार्टी

विज्ञापन

फलका पाक और मुकद्दस माह रमजानुल मुबारक के 29वें रोजे के मौके पर गुरुवार को फलका प्रखंड अंतर्गत हथवाड़ा पंचायत सरकार भवन में मुखिया भारती कुमारी द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस आयोजन में पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया. मुखिया भारती कुमारी ने कहा कि रमजान का महीना हमें त्याग, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है। इफ्तार पार्टी का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है. पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल बना रहा इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि गौतम मालाकार, विमल मालाकार, संजय मालाकार, वार्ड सदस्य अब्दुल्लाह उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन