शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे पर प्रतिबंध

Updated at : 19 Mar 2026 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे पर प्रतिबंध

शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे पर प्रतिबंध

विज्ञापन

कटिहार चैत्र नवरात्र, ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार सिंह ने की. इस दौरान नगर थाना एवं मुफस्सिल थाना के थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक में नगर निगम के वार्ड पार्षद, गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. सभी ने एकजुट होकर त्योहारों को शांति और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया, इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि रामनवमी के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा में डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने सभी से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की, उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का प्रतीक है. इसलिए किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि से बचें जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका हो, प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर के मंगल बाजार एवं चांद बाजार में त्योहारों के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है, इसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. भीड़भाड़ वाले इलाकों में दंडाधिकारी, पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे, उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी, अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और त्योहारों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई, इस अवसर पर उपमेयर मंजूर खान, वार्ड पार्षद कैलाश शर्मा, आलोक वर्मा, इजहार अली, प्रमोद महतो, निक्कू सिंह, जिम्मी प्रकाश के अलावा बिमल सिंह बेगानी, पवन पोद्दार, अनीश सिंह, भाजपा नेता राम यादव, मनोज सरकार, भोला महतो, बड़ी मस्जिद कमेटी सचिव चांद आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन