रामनवमी को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली

रामनवमी को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुडबाड़ी गुरुबाजार में रामनवमी पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आरंभ 501 कलश शोभा यात्रा के भ्रमण से हुआ. रामजानकी मंदिर समिति , श्रीकृष्ण सेवा संस्थान सह श्याम परिवार के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को भव्य झांकी के साथ विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई. कलश शोभायात्रा ठाकुड़बाड़ी से निकलकर धर्मशाला मोहल्ला, अवधनगर, रजकटोला, बरारी बस्ती, भगवती मंदिर बरारी हाट, जागेश्वर उवि, डाकबंगला चौराहा , जयसवाल मोहल्ला होकर रामजानकी मंदिर यज्ञ स्थल में कलश यात्रा मत्रोच्चारण कर समाप्त किया गया. आयोजन समिति ने बताया कि नौ दिवसीय श्रीरामकथा ज्ञान यज्ञ में हरिद्वार महामंडलेश्वर बाल साध्व दीदी पुष्पांजलि गिरि का नौ दिनों तक दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कथा प्रवचन प्रवाह होगा. इसके लिए मंदिर परिसर में भव्य पंडाल सहित सजाया गया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन