सीएचसी बरारी को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणिकरण में मिला दूसरा स्थान

सीएचसी बरारी को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणिकरण में मिला दूसरा स्थान
बरारी प्रखंड का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरारी को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणीकरण में गुणवत्ता के मानक को ससमय पूरा करने पर बिहार राज्य में सीएचसी बरारी को द्वितीय स्थान प्राप्त किये जाने पर पूरे अस्पताल में हर्ष का माहौल दिखा. सभी एक दूसरे की मेहनत एवं लगन को सार्थक करने के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मो मुशर्रफ हुसैन के कुशल नेतृत्व एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मो एखलाक आलम तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी के प्रसव कक्ष के सभी एएनएम का आभार जताया. ए एनएम में शामिल पूनम कुमारी , पल्लवी कुमारी, नेहा कुमारी, कुमारी रेखा, कुमारी नीलू ,कुमारी सारिका आर्या,श्रेया कुमारी, कुमारी खुशबू, कुमारी जया आरुषि, दीक्षा भारती, प्रियंका पंडित, सीता भारती, खुशबू कुमारी तथा चिकित्सा कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों के मेहनत से यह स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर मुशर्रफ हुसैन ने पूरी अस्पताल टीम का आभार जताते हुए इसी तरह से स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में एक दूसरे के कंधा से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










