लाइफ में सही डिसीजन कैसे लें? बीके शिवानी के अनुसार ये बातें चीजें बदल सकती हैं आपकी सोच

Updated at : 19 Mar 2026 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
How to Take the Right Decisions in Life by BK Shivani

जीवन में सही निर्णय कैसे लें

लाइफ में सही निर्णय लेने के लिए बीके शिवानी के आसान और असरदार टिप्स, पुरुषार्थ, अंतर्ज्ञान और परमात्मा पर भरोसा करके पाएं मानसिक शांति

विज्ञापन

How to Take the Right Decisions in Life by BK Shivani: जीवन में हम अक्सर केवल मेहनत और पॉजिटिव सोच (affirmations) पर भरोसा करते हैं, लेकिन क्या यह हमेशा सही परिणाम दिलाता है? सिस्टर शिवानी का कहना है कि जीवन में सही दिशा पाने के लिए सिर्फ संकल्प या मेहनत ही पर्याप्त नहीं हैं. इसके लिए पुरुषार्थ, अंतर्ज्ञान और परमात्मा पर विश्वास का होना भी उतना ही जरूरी है.

कैसे लें जीवन में सही निर्णय? पढ़ें बीके शिवानी के कोट्स (How to Take the Right Decisions in Life by BK Shivani)

How to Take the Right Decisions in Life by BK Shivani
जीवन में सही निर्णय लेने का रहस्य

1. कहने से नहीं करने से होगा

बीके शिवानी कहती हैं, सिर्फ यह कहना कि यह होगा, ऐसा होगा, जरूरी नहीं कि वही आपके लिए सही भी हो. परिस्थितियां तेजी से बदलती हैं, इसलिए जो आज सही लगता है, वह कल नहीं भी हो सकता.

2. पुरुषार्थ और आत्मसमर्पण है दोनों है जरूरी

मेहनत करें, लेकिन परिणाम पर अटैचमेंट छोड़ दें. जो आपके लिए वास्तव में सही है, वही जीवन में घटित होगा, इस बात पर भरोसा रखें.

3. अपने मन की बात सुनें

लॉजिक हमेशा सही रास्ता नहीं दिखा पाता, जबकि हमारे intuition हमें सच मार्ग दिखाती है. बीके शिवानी कहती हैं, जब आप अपने अहंकार को छोड़कर शांत होते हैं, तब आपकी अंतरात्मा सबसे स्पष्ट संकेत देती है.

4. परमात्मा से संवाद है जरूरी

भगवान सीधे शब्दों में नहीं, बल्कि परिस्थितियों, लोगों और विचारों के माध्यम से संदेश देते हैं. परमात्मा से रोज संपर्क बनाएं, तभी आप उनके संकेत पहचान पाएंगे.

5. कर्म-फल के सिद्धांत को मानें

हमारे वर्तमान हालात हमारे पिछले कर्मों का परिणाम हैं. भगवान हमें ज्ञान, प्रेम और शक्ति (Gyan-Prem-Shakti) देते हैं ताकि हम सही कर्म कर सकें और मानसिक रूप से मजबूत बनें.

6. निर्णय लेने की प्रक्रिया

किसी भी समस्या में पहले खुद से और परमात्मा से मार्गदर्शन लें, फिर बाहर के सुझाव स्वीकार करें.

बीके शिवानी का संदेश सरल है कि जब हम अहंकार छोड़कर बच्चे की तरह मार्गदर्शन मांगते हैं, तो जीवन के फैसले स्पष्ट और सहज बन जाते हैं.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही दोहराएं बीके शिवानी के ये 5 छोटे वाक्य, दिन बन जाएगा खुशियों भरा

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola