10 लाख से उपस्वास्थय केन्द्र की चहारदिवारी का होगा निर्माण

Published by :RAJKISHOR K
Published at :20 Mar 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
10 लाख से उपस्वास्थय केन्द्र की चहारदिवारी का होगा निर्माण

10 लाख से उपस्वास्थय केन्द्र की चहारदिवारी का होगा निर्माण

विज्ञापन

बरारी प्रखंड अन्तर्गत गुरुमेला पंचायत के उपस्वास्थ्य केंद्र में चहारदिवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास फीना काटकर जिला पार्षद गुणसागर पासवान ने किया. चहारदिवारी शिलान्यास मौके पर जिला पार्षद गुणसागर पासवान ने बताया कि जनता की मांग उपकेन्द्र चहारदिवारी की जनहित में जरूरी था. गुरुवार को 9 लाख 99 हजार 900 की प्राक्कलित राशि से निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गयी. सरकार की विभिन्न योजना का लाभ लेकर सरकार की विकास की मंशा को पूरा करने में सहयोग करें. जिला पार्षद ने वैसे विस्थापित परिवार, जिन्हे जमीन का पर्चा प्राप्त नही हुआ हैं. पंचायत के मुखिया, समिति अपने स्तर से सूचि बनाकर अग्रतर कारवाई हेतु अधिकारी को भेजा जायेगा. मुखिया राजकुमार यादव ने चहारदिवारी के लिए जिला पार्षद का आभार जताया. पंचायत समिति सदस्य मिथलेश कुमार यादव ने बताया कि किसी ने गुरुमेला पर ध्यान नही दिया. पार्षद ने स्वास्थ्य केन्द्र में चहारदिवारी देकर गांव को व्यवस्थित एक सुन्दर करने का कार्य किया हैं. रामनारायण शर्मा गुरुजी, विनोद यादव, दीपक कुमार, जितेन्द्र यादव, अनिल कुमार मोदी, हरदेव पासवान, रामरूप यादव, विकास यादव, जितेन्द्र कुमार रजक, विभाष यादव, मोतीलाल पंडित, सरपंच श्याम प्रसाद यादव, सुरेश सिंह, बैजनाथ पंडित सहित ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन