नहाने के क्रम में डूबा युवक का शव बरामद

नहाने के क्रम में डूबा युवक का शव बरामद
मनिहारी मनिहारी थाना के नारायणपुर कुंडी धार में डूबे युवक का शव बुधवार को मिला. भागलपुर जिले के नाथनगर निवासी राजा ठाकुर 30 वर्ष, पिता सोधीद ठाकुर नहाने के क्रम में मंगलवार को डूब गया था. राजा का शव मिलने पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. राजा ठाकुर की शादी नारायणपुर वार्ड संख्या 12 निवासी सदानंद ठाकुर की पुत्री अर्चना देवी से हुई थी. उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे भी है. राजा अपने ससुराल घुमने आया हुआ था. जिला पार्षद सुमती देवी, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल पहुंचे. सभी की आंखे नम थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










