हंगामेदार रही प्रखंड बीस सूत्री की बैठक

Updated at : 08 Sep 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
हंगामेदार रही प्रखंड बीस सूत्री की बैठक

हंगामेदार रही प्रखंड बीस सूत्री की बैठक

विज्ञापन

विधायक ने कहा कुछ पदाधिकारी सरकार को कर रहे पदनाम, सचेत हो जाएं प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय सभा कक्ष में बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गयी. विधायक ने आधा दर्जन से अधिक विभागों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार सरकार को बदनाम करने के लिए अफसरों के द्वारा गलत कार्य किया जा रहा है. जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बीस सूत्री के अध्यक्ष जयकांत विश्वास की अध्यक्षता में बीस सूत्री कि बैठक आयोजित हुई. बीस सूत्री के आधा दर्जन से अधिक बीस सूत्री सदस्य रमेश कुमार मंडल, शुभंकर मंडल, परिमंडल मंडल, निर्मल राय, हैमबरम पंडित, आरिफ, राज किशोर महतो सहित आधा दर्जन से अधिक सदस्यों ने, आपूर्ति, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, कृषि,सामेकित बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग, बिजली, जीविका एवं पुलिस प्रशासन पर मनमानी करने तथा सरकारी लाभ दिलाने के नाम पर दो हजार से अधिक राशि लेने तथा डिमांड करने के आरोप लगाये. विधायक निशा सिंह ने कहा कि कुछ विपक्षी दल और अफसरों कि मिली भगत से बिहार सरकार को बदनाम करने कि कोशिश कि जा रही है. मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष लड्डू सिंह, प्रखंड प्रमुख अमित साह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा कुमारी, अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी, बीएओ कामेश्वर राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन