एनएफआर ने वित्त वर्ष 2025-26 में 35 ट्रेनों की गति बढ़ाई, ट्रेन परिचालन को मिला बढ़ावा

Updated at : 27 Mar 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
एनएफआर ने वित्त वर्ष 2025-26 में 35 ट्रेनों की गति बढ़ाई, ट्रेन परिचालन को मिला बढ़ावा

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अपने नेटवर्क पर 35 ट्रेनों की गति बढ़ाकर परिचालन दक्षता और यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने में एक महत्वपूर्ण पहल की है.

विज्ञापन

कटिहार. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अपने नेटवर्क पर 35 ट्रेनों की गति बढ़ाकर परिचालन दक्षता और यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने में एक महत्वपूर्ण पहल की है. इस समन्वित प्रयास के परिणामस्वरूप यात्रा समय में कुल 675 मिनट की बचत हुई है, जिससे प्रति ट्रेन के यात्रा समय में औसतन लगभग 19.29 मिनट की कमी आई है. गति में यह वृद्धि दैनिक, साप्ताहिक और द्वि-साप्ताहिक ट्रेन सेवाओं के मिश्रण को कवर करती है, जो महत्वपूर्ण गंतव्यों को जोड़ती हैं. इस प्रकार, यह विभिन्न श्रेणियों के पात्रियों को व्यापक लाभ सुनिश्चित करती है. मुख्य सुधारों में न्यू जलपाईगुड़ी-गाईगांव एक्सप्रेस, हावड़ा-गुवाहाटी सराइघाट एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-देवघर एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों और कई अन्य ट्रेनों के पात्रा समय में काफी बचत हुई है. इनके यात्रा समय में क्रमशः 60 मिनट, 30 मिनट और 90 मिनट तक की कमी आई है. इंटरसिटी, मेल/एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनों के परिचालन के दौरान जिन कई अन्य मागों पर भीड़-भाड़ की समस्या रहती थी, उन्हें भी बेहतर सेक्शनल गति, बेहतर समय सारिणी और बुनियादी ढांचे में सुधार के माध्यम से बेहतर बनाया गया है. यह सुधार ट्रेन परिचालन को आधुनिक बनाने और नेटवर्क की कार्यक्षमता को अधिकतम करने के प्रति एनएफआर की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

ट्रेन परिचालन की गति बढ़ने से रेलवे और यात्रियों को मिला लाभ

ट्रेन परिचालन की गति बढ़ने से रेलवे और उसके यात्रियों को काफी लाभ हुए हैं. यात्रियों के लिए, पात्रा का समय कम होने से ज्यादा सुविधा, बेहतर मात्रा अनुभव और बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है. तेज सेवाएं विश्वसनीयता और समय की पाबंदी को भी बढ़ाती हैं, जिससे रेल परिवहन अन्य साधनों की तुलना में ज्यादा आकर्षक विकल्प बन जाता है. वहीं रेलवे के लिए, गति को सही स्तर पर स्थान से रोलिंग स्टॉक और ट्रैक क्षमता का बेहतर इस्तेमाल होता है. ट्रेनों का टर्न अराउंड समय बेहतर होता है और कुल मिलाकर परिचालन क्षमता बढ़ती है. इसके अलावा, समय की बचत ऊर्जा दक्षता और लागत अनुकूलन में योगदान देती है और साथ ही यह उसी बुनियादी ढांचे के तहत अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने की संभावना भी प्रदान करती है.

यह पहल एनएफआर के उस व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र के लोगों को तेज, सुरक्षित और अधिक कुचल रेल सेवाएं प्रदान करना है. ट्रेन परिचालन के प्रदर्शन को और अधिक बेहतर बनाने के लिए बुनियादी ढांचे को उत्खत करने, परिचालन की सुव्यवस्थित करने और तकनीकी प्रगति को अपनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. एनएफआर अपने यात्रियों के लिए हमेशा बेहतर सेवाएं प्रदान करने और एक बेहतरीन यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करने के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है.

कपिंजल किशोर शर्मा, मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी, एनएफ रेलवेB

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन