छात्र-छात्राओं को 30 को मिलेगा वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को 30 को मिलेगा वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का रिजल्ट

जिले के करीब 1900 से अधिक प्रारंभिक विद्यालयों में 30 मार्च को अभिभावकों को बच्चों के रिजल्ट दिखाये जायेंगे.

विज्ञापन

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

कटिहार. जिले के करीब 1900 से अधिक प्रारंभिक विद्यालयों में 30 मार्च को अभिभावकों को बच्चों के रिजल्ट दिखाये जायेंगे. इसके लिए उस दिन अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी रखी गयी है. पहली से आठवीं कक्षा के करीब चार लाख छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा के बाद यह पहली और वर्तमान शैक्षणिक सत्र का अंतिम अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी होगी. इस बार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का थीम प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ- साथ रखा गया है. उसमें बच्चों के वार्षिक परीक्षा के रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों के साथ शिक्षक साझा करेंगे. उल्लेखनीय है कि 12 से 19 मार्च तक छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा आयोजित की गयी. जबकि 19 मार्च से ही संकुल स्तर पर उत्तर पुस्तिका की जांच शुरू हुई. उत्तर पुस्तिका की जांच का कार्य 24 मार्च तक पूरा किया गया. वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर बच्चों की ग्रेडिंग होनी है. शिक्षा विभाग की ओर से से जारी दिशानिर्देश के मुताबिक 81 से 100 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को ए ग्रेड मिलेंगे, जबकि 61 से 80 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को बी ग्रेड दिये जायेंगे. इसी तरह 41 से 60 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सी ग्रेड, 33 से 40 प्रतिशत अंक लाने वाले बच्चों को डी ग्रेड और शून्य से 32 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को ई ग्रेड दिये जाने है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन