मां सिद्धिदात्री की पूजा को लेकर मंदिर में उमड़ी भीड़

Updated at : 27 Mar 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
मां सिद्धिदात्री  की पूजा को लेकर मंदिर में उमड़ी भीड़

चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के 9वें व आखरी दिन सिद्धिदात्री की शुक्रवार को पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गयी.

विज्ञापन

कटिहार. चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के 9वें व आखरी दिन सिद्धिदात्री की शुक्रवार को पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गयी. सुबह पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालु नौ कन्याओं को भोजन भी कराया, और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. मां के नौ स्वरूप की पूजा अर्चना कर शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर में सुबह महा आरती का आयोजन हुआ. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां की नो स्वरूप सिद्धिदात्री की महा आरती की, पूजा के उपरांत मंदिर परिसर में नौ कन्या को भोजन कराकर पूरी विधि के साथ पूजा अर्चना की, मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्रि पूजन के 9वें और आखिरी दिन मां दुर्गाजी की नोवीं शक्ति सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है, मां का यह रूप सभी सिद्धियों को प्रदान करने वाला है, मां सिद्धिदात्री भक्तों और साधकों को ये सभी सिद्धियां प्रदान करने में समर्थ हैं. देवी पुराण के अनुसार भगवान शिव ने इनकी कृपा से ही इन सिद्धियों को प्राप्त किया था. इनकी अनुकम्पा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था. इसी कारण वह लोक में अर्धनारीश्वर नाम से प्रसिद्ध हुए. इस दिन विधि-विधान और भाव भरे मन से इन देवी की पूजा से साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है. सृष्टि में कुछ भी उसके लिए असंभव नहीं रह जाता. सर्वत्र विजय प्राप्त करने की सामर्थ्य उसमें आ जाती है, सिद्धिदात्री देवी सरस्वती का भी स्वरूप माना गया है. जो श्वेत वस्त्रालंकार से युक्त महाज्ञान और मधुर स्वर से अपने भक्तों को सम्मोहित करती हैं. इनकी उपासना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं, भक्त इनकी पूजा से यश, बल, कीर्ति और धन की प्राप्ति करते हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन