ePaper

प्रखंड कृषि कार्यालय में दोपहर 12 बजे तक लटका रहा ताला, किसानों में आक्रोश

Updated at : 09 Mar 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड कृषि कार्यालय में दोपहर 12 बजे तक लटका रहा ताला, किसानों में आक्रोश

प्रखंड कृषि कार्यालय में दोपहर 12 बजे तक लटका रहा ताला, किसानों में आक्रोश

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड के कृषि कार्यालय के खुलने व बंद होने का कोई समय नहीं रह गया है. सोमवार को दोपहर 12 बजे कृष कार्यालय में ताला लटका रहा. जिसकी वजह से कृषि कार्यालय विभिन्न कार्यों से पहुंचे बगैर कार्य कराये ही मायूस होकर लौटने को मजबूर हो गयेृ. किसानों का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों द्वारा बारह बजे तक प्रखंड कृषि कार्यालय में ताला लटका रहना लापरवाही को उजागकर करता है. क्षेत्र में नकली उर्वरक, खाद की कालाबाजारी, मनमाने दाम पर उर्वरक व खाद बिक्री होना आम बात हो गयी है. यहां मिट्टी जांच के लिए किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है. किसानों ने जिला कृषि पदाधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. बीएओ कामेश्वर प्रसाद राम ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर सभी कृषि कर्मचारी के साथ कटिहार जिला मुख्यालय बैठक में शामिल होने आये हैं. जिसके कारण कार्यालय बंद है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन