लूट कांड में छह वर्षों से फरार आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

लूट कांड में छह वर्षों से फरार आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने लूट कांड में फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त राहुल कुमार सिंह दियारी, कदवा निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि यह मामला 4 जनवरी 2019 को दर्ज हुआ था. लूट कातहत मामला दर्ज था. पुलिस टीम काफी समय से इस पर नजर बनाये हुए थी. आखिरकार इसे गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल आरोपित को पुलिस हिरासत में रखकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. थानाध्यक्ष ने यह बताया कि इस कांड में संलिप्त अन्य आरोपितों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




