एसपी को दस लोगों ने आवेदन देकर लगायी न्याय की गुहार

एसपी को दस लोगों ने आवेदन देकर लगायी न्याय की गुहार
कटिहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 10 फरियादियों ने सोमवार को एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. अवकाश से लौटे पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने अपने कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 10 लोगों ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. आवेदक में जमीनी विवाद के मामले, कांड दर्ज की शिकायत, आरोपित की गिरफ्तारी सहित घरेलू हिंसा को लेकर आवेदन दिया. उक्त आवेदक के आलोक में एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामला जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










