सांप ने किशोरी को डसा, इलाज के बाद खतरे से बाहर

Updated:
विज्ञापन
सांप ने किशोरी को डसा, इलाज के बाद खतरे से बाहर

सांप ने किशोरी को डसा, इलाज के बाद खतरे से बाहर

विज्ञापन

कटिहार घर के आंगन में काम कर रही 13 वर्षीय किशोरी प्रीति कुमारी को सोमवार की सुबह एक सांप ने डस लिया. परिवार वालों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के बाद प्रीति की हालत खतरे से बाहर है. प्रीति के भाई धर्मानंद ने बताया कि सोमवार के सुबह प्रीति घर के आंगन में ही कुछ काम कर रही थी. तभी अचानक से आंगन में एक सांप निकल कर आया और उनके हाथ में डस लिया. भाई धर्मानंद ने बताया कि बिना समय गंवाये हुए उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के बाद अब वह खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन