केबी झा कॉलेज में अगले आदेश तक पठन-पाठन स्थगित

Updated at : 04 Oct 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
केबी झा कॉलेज में अगले आदेश तक पठन-पाठन स्थगित

केबी झा कॉलेज में अगले आदेश तक पठन-पाठन स्थगित

विज्ञापन

– कॉलेज परिसर केन्द्रीय सुरक्षा बल की कंपनियों के आवासन के लिए अधिग्रहित कटिहार 23 सितंबर 2025 से अगले आदेश तक के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कटिहार ने अपने जारी पत्र के द्वारा केबी झा कॉलेज के परिसर को केन्द्रीय सुरक्षा बल की कंपनियों के आवासन के लिए अधिग्रहित कर लिया है. ऐसी स्थिति में महाविद्यालय का वर्ग संचालन चार अक्तूबर से अगले आदेश तक स्थगित रहेगा. यह जानकारी केबी झा कॉलेज के प्रभारी डॉ मनोरमा कुमारी ने चार अक्तूबर को एक पत्र जारी कर दी. अधिग्रहन अवधि में छात्र हित में ऑनलाइन वर्ग संचालन किया जायेगा. उन्होंने छात्र- छात्राओं से अपने अपने विषय से संबंधित शिक्षकों से सम्पर्क कर उनके द्वारा आयोजित ऑनलाइन वर्ग में सम्मिलित होना सुनिश्चित करेंगे. शिक्षक प्रति कार्य दिवस महाविद्यालय में उपस्थित होकर पूर्ववत अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे. कार्यालय कार्य यथावत संचालित होगा. कार्यालय के लिए छात्र- छात्राएं अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास के रास्ते से महाविद्यालय परिसर में प्रवेश कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन