शिक्षक छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायें: विधायक

Updated at : 02 Apr 2026 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायें: विधायक

शिक्षक छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायें: विधायक

विज्ञापन

– डंडखोरा प्रखंड के चार उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध समिति पुनर्गठित डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सौरिया, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नेपड़ा, सदानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरिया एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय टिकैली में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित कर नयी समिति का गठन किया गया. बैठक में क्षेत्रीय विधायक सह विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दुलालचंद्र गोस्वामी भी शामिल हुए और नवगठित समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी. विधायक श्री गोस्वामी ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति के सक्रिय सहयोग से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और मजबूत होगा. उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक स्थिति, बच्चों की पढ़ाई, मूलभूत सुविधाओं तथा शिक्षकों की उपस्थिति की भी समीक्षा की और शिक्षकों को समय पर विद्यालय आने का निर्देश दिया. विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, बेंच-डेस्क की कमी समेत अन्य बुनियादी समस्याओं का मुद्दा भी उठाया गया. इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि जिन विद्यालयों में जो भी कमी है. उसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जायेगा. उउवि टिकैली में विधायक ने विशेष रूप से शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि हर वर्ष बेहतर परिणाम आना चाहिए. ताकि दूसरे क्षेत्रों के छात्र भी यहां पढ़ने के लिए आकर्षित हो. विज्ञान एवं कला संकाय में शिक्षकों की कमी की समस्या भी उनके सामने रखी गयी इस दौरान विधायक ने सभी विद्यालयों में मैट्रिक एवं इंटर के परिणामों की भी जानकारी ली और बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने की बात कही. इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया आलोक कुमार चौहान, भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि मिथुन कुमार यादव, जदयू नेता शंकर पोद्दार, आशीष झा, अखिलेश्वर झा, प्रधानाध्यापक राघवेंद्र कुमार झा, शिक्षक शशि शेखर, निरंजन कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन