महिला सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
महिला सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

महिला सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन

कटिहार एसपी के निर्देश पर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर मनिहारी शक्ति दल के महिला पुलिस पदाधिकारी कर्मियों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को छात्राओं के बीच जन-संवाद किया. महिला अपराध व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला थाना अध्यक्ष, एससी एसटी थाना के मिनी कुमारी, परिचारी अनुपम कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे तथा छात्राओं के साथ जनसंवाद किया. जिसमें महिला पुलिस पदाधिकारी ने छात्राओं के साथ होने वाले किसी भी प्रकार की अपराधिक घटनाओं को लेकर अविलंब पुलिस को सूचित करने की बात कही, महिला पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि छात्राओं को शिक्षण संस्थान से लेकर सड़कों पर भी छेड़खानी सहित अन्य घटनाओं को झेलनी पड़ती है. इसलिए आवश्यक है कि इसकी सूचना संबंधित दल के पुलिस पदाधिकारी को दें, जिससे कि उनके विरुद्ध विधि संवत कार्रवाई की जा सके. अन्यथा उपरोक्त मामले में खामोश रहने से आरोपियों की और हिम्मत बढ़ेगी, इसलिए आवश्यक है कि वैसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन