छात्रों को रोड सेफ्टी की दी जानकारी

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 12 Feb 2026 7:35 PM

विज्ञापन

छात्रों को रोड सेफ्टी की दी जानकारी

विज्ञापन

कटिहार जेएम होंडा एवं स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में प्रगति पथ स्थित स्कूल परिसर में चल रहे रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम का गुरुवार को संपन्न हुआ. छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी. सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक भी किया. बच्चों के साथ रोड सेफ्टी विषय पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया. भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उपहार एवं मेमेंटो प्रदान किया. स्कूल के चेयरमैन अविनाश कुमार, प्रबंधक गीत अविनाश के साथ प्राचार्य श्रीनिवास, उप-प्राचार्य जॉय दीप चट्टोपाध्याय सहित समस्त शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे. जेएम होंडा के सीईओ रघुनंदन जोशी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं. उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों की सही जानकारी होना आवश्यक है. वे भविष्य में इन नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें. इस अवसर पर जेनेरल मैनेजर कौशिक गुहा, सौरभ मित्रा सहित जेएम होंडा की अन्य टीम के सदस्य भी मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन