आंधी-बरिश से सेकड़ों एकड़ में लगी मक्का फसल को नुकसान

आंधी-बरिश से सेकड़ों एकड़ में लगी मक्का फसल को नुकसान
कुरसेला क्षेत्र में शुक्रवार रात आयी तेज आंधी व बरिश से मक्का व गेहूं फसल काे व्यापक क्षति हुई. फसल क्षति से किसानों काे आर्थिक रूप से बेहाल कर दिया है. आंधी तूफान का अधिक प्रभाव मक्का फसलों पर हुआ. मक्का के पौधे खेतो में गिर गये. क्षेत्र के किसानों में मक्का फसल की क्षति से त्राहिमाम है. खेतों में फसल की बर्बादी को देखकर किसान खून के आंसू रो रहे हैं. बल्थी महेशपुर के किसान कौशिक कुमार सिंह ने कहा, मक्का पौधा के भुट्टा में दाना आने वाला था. आपदा की मार ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया. कर्ज लेकर खेती की थी. मेहनत लागत पूंजी डुब गया. किसान अनिल यादव भुदेव यादव, सिंटू यादव, विनोद यादव, रंजीत यादव, मंटू यादव, अशोक कुमार साह, सुबोध यादव, प्रमोद यादव ने मक्का फसल का आंधी से क्षति से मर्माहत बना हुआ था. क्षेत्र में हर तरफ मक्का फसल के गिर कर बर्बाद होने का मंजर दृष्टीगोचर हो रहा है. मलेनिया, मधेली, तीनघरिया, खेरिया, बल्थी महेशपुर, बसुहार मजदिया.कमलाकान्ही, कुरसेला, सहित दियारा के भुभाग पर मक्का खेती को आंधी तुफान ने व्यापक नुकसान पहुंचाया है. किसानों के लिये फसल क्षति दुखदायी स्थिति पैदा कर गया है.बताया जा रहा है कि आंधी तुफान ने सैकड़ों एकड़ क्षेत्र में लगे मक्का फसल को गिरा कर बर्बाद कर दिया है. इस फसल से किसानों को किसी तरह की उम्मीद नही बची है. तुफान से गेहू सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है. किसानों के लिये आंधी, वर्षा आपदा का झझवात विनाशकारी साबित हुआ है.पीड़ित किसानों ने सरकार से तत्काल फसल क्षति का मुआवजा देने का मांग किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




