Sahibganj: प्रकृति पूजा और नये साल के शुरुआत के प्रतीक के रूप में मना सरहुल पर्व

Updated at : 21 Mar 2026 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Sarhul

कार्यक्रम में शामिल अतिथिगण.

Sahibganj (राजमहल): राजमहल में सरहुल और ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. विधायक एमटीराजा ने पहले ईद की नमाज अदा की और उसके बाद सरहुल के कार्यक्रम में शामिल हुए.

विज्ञापन

दीप सिंह
Sahibganj (राजमहल): प्रखंड के कल्याणचक रेलवे मैदान में शनिवार को आदिवासी संघर्ष सरना समिति राजमहल एवं तालझारी द्वारा सरहुल पर्व मनाया गया, जिसमे मुख्य अतिथि राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा और राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए. आयोजन समिति ने अतिथियों का स्वागत बुके, सखुआ का फूल और डाली देकर किया. सरना धर्म के विधि विधान से वृक्ष के नीचे पूजन किया गया . प्रकृति की पूजा के बाद नववर्ष के आगमन को लेकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर सरहुल की बधाइयां भी दी. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप जलाकर किया गया.

नये वर्ष के आगमन का प्रतीक है सरहुल

अतिथियों ने कहा कि सरहुल प्राकृति का पर्व है. यह पर्व प्रकृति और नये वर्ष के आगमन का प्रतीक है. हमारे आदिवासी समाज के लोग सखुवा के पेड़ में फूल आने पर सरहुल का पर्व मानते है. ये पर्व जल जमीन से जुड़ा है. यह प्राकृतिक का पर्व है . दोनों ही अतिथियों ने कहा कि ईद पर्व और सरहुल पर्व एक ही दिन पड़ा है और यह कहीं ना कहीं सामाजिक एकता का प्रतीक है. समाज एकजुट होकर सभी त्योहार को आनंदित तरीके से मना रहे हैं और एक दूसरे से खुशियां बांट रहे हैं यही समाज की खूबसूरती है.

ये लोग हुए शामिल

इससे पूर्व जमालपुर गांव में सरहुल का पूजन किया गया. उसके बाद पदयात्रा निकाली गयी. जिसमें सरना समुदाय के लोगों द्वारा पारंपरिक नृत्य करते हुए कल्याणचक रेलवे तब जुलूस निकाला गया. इसके बाद सरना पूजा स्थल पर पारंपरिक पूजन किया गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, जिप सदस्य अब्दुल बारीक शेख, सुखवा उरांव, विकास यादव, अजय दास, दिलीप उरांव, राजेश बाड़ा, माही टोप्पो, संतलाल तिग्गा, काशी उरांव, मशीह टुडू, सुनीता सोरेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

ईद की नमाज अदा कर सरहुल के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

राजमहल विधायक मो ताजूद्दीन उर्फ एमटी राजा ईद पर्व के मौके पर अपने परिवार, मित्र एवं मोहल्ले वासियों के साथ शहर के अकबरी मस्जिद में नमाज अदा किए और एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई दी. वहीं सर्वधर्म सम्मान और सामाजिक एकता की मिसाल को पेश करते हुए उन्होंने तुरंत बाद राजमहल प्रखंड के कल्याणचक में सरहुल पर्व पर आयोजित सरना समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए. आयोजन समिति ने भी विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया कि अपने त्योहार के बीच समय दिए. विधायक ने कहा कि यही समाज की खूबसूरती है और इसको हमें कायम रखना है. हम सभी ईद पर्व चैत्र नवरात्रि चैत्र छठ पूजा सरहुल पर्व गुड फ्राइडे एवं ईस्ट पर एक-दो दिन के अंतराल में मना रहे हैं. एक दूसरे के पर्व में शामिल होकर खुशियां बांट रहे हैं. ऐसा अवसर बहुत कम मिलता है और हम सभी को ऐसे अवसर पर सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाना चाहिए. ताकि सामाजिक एकता की मिसाल पेश हो सके.

ये भी पढ़ें…

सरहुल विशेष : सूर्य और धरती के विवाह का उत्सव है प्रकृति पर्व सरहुल

ईद और सरहुल के दिन रांची में उड़ीं नियमों की धज्जियां, नो एंट्री में दनादन दौड़े भारी वाहन

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola