सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

Author Rakesh kumar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

साहिबगंज सदर अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ा। बेड की कमी को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त बेड लगाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

साहिबगंज. सदर अस्पताल में बुधवार को मरीजों की लगातार बढ़ती भीड़ के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव देखने को मिला. हालात ऐसे हो गए कि मरीजों के परिजन उन्हें लेकर वार्ड से वार्ड तक बेड की तलाश में भटकते रहे. अस्पताल के सभी बेड मरीजों से भरे होने के कारण कई मरीजों को तत्काल बेड नहीं मिल सका. सदर अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ कुमार अंकित ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे तक 22 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि 50 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया. उधर, उपाधीक्षक डॉ देवेश कुमार ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भीड़ को देखते हुए कई मरीजों का स्वयं उपचार किया. इसके बाद पुरुष वार्ड का निरीक्षण किया. बेड की कमी को देखते हुए पुराने ओपीडी वार्ड में अतिरिक्त बेड लगवाकर मरीजों के इलाज की व्यवस्था करायी. डॉ देवेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त जगह उपलब्ध है. जल्द ही 25 अतिरिक्त बेड लगाने की व्यवस्था की जायेगी, ताकि किसी भी मरीज को बेड के लिए परेशानी न हो, उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में आनेवाले सभी मरीजों को उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जायेगी.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola