चोरी के 30 हजार व सोने की चैन बरामद, औरंगाबाद पुलिस को सौंपा

चोरी के 30 हजार व सोने की चैन बरामद, औरंगाबाद पुलिस को सौंपा
कोढ़ा कोढ़ा पुलिस ने चोरी की घटना में 30 हजार नगद राशि व छिनतई की घटना में एक सोने की चेन बरामद कर औरंगाबाद पुलिस को सकुशल सुपुर्द कर दिया. कोढ़ा थाना पुलिस ने मुफ्फसिल थाना औरंगाबाद कांड संख्या-401/25, में छीनी गयी सोने का चैन एवं नवीनगर थाना औरंगाबाद कांड संख्या-311/25, में चोरी की गयी 30,000 बरामद कर कोढ़ा पुलिस ने औरंगाबाद पुलिस को सुपुर्द किया. यह कार्रवाई कोढ़ा थाना पुलिस ने मुफ्फसिल थाना औरंगाबाद कांड संख्या-401/25 में छीनी गई सोने का चैन वजन करीब 18 ग्राम अप्राथमिकी अभियुक्त आकाश यादव, नया टोला जुराबगंज वार्ड नंबर एक, थाना-कोढ़ा निवासी के घर से बरामद की. बरामद चेन व 30 हजार नगद राशि को कोढ़ा थाना पुलिस ने मुफ्फसिल थाना व नवीनगर थाना औरंगाबाद पुलिस को सुपुर्द किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




