मुहर्रम के दौरान चाकू व गोली कांड में मृतक के परिजनों से मिले एसपी, न्याय का दिलाया भरोसा

Updated:
विज्ञापन
मुहर्रम के दौरान चाकू व गोली कांड में मृतक के परिजनों से मिले एसपी, न्याय का दिलाया भरोसा

मुहर्रम के दौरान चाकू व गोली कांड में मृतक के परिजनों से मिले एसपी, न्याय का दिलाया भरोसा

विज्ञापन

अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र में गत सोमवार को मुहर्रम के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गोली कांड एवं चाकू बाजी में घायल दो युवकों की इलाज दौरान हुई मौत के बाद बुधवार को एसपी वैभव शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से पूछताछ की. एसपी वैभव शर्मा के साथ मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे. एसपी पहले चाकू बाजी मामले में मृतक रमजान सब्जी के परिजन से नवरतनपुर गांव पहुंचकर पूछताछ की. इस के बाद नया टोला गोविंदपुर गोली कांड वाले घटनास्थल पर पहुंचकर गोली कांड के मृतक शेख किरानी के परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की. हालांकि दोनों घटना में शामिल एक-एक आरोपित को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस दौरान में एसपी ने बताया कि मुहर्रम के दौरान हुई दोनों घटनाओं को लेकर मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली गयी. उन्होंने बताया कि दोनों ही मामलों के एक-एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ही घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. घटना में शामिल आरोपितों का गिरफ्तारी जल्द की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन