एसपी ने श्रावणी कांवरिया मेला को लेकर गंगा घाट का किया निरीक्षण

एसपी ने श्रावणी कांवरिया मेला को लेकर गंगा घाट का किया निरीक्षण
मनिहारी एसपी शिखर चौधरी रविवार को मनिहारी पहुंचे. एसपी ने श्रावणी कांवरिया मेला को लेकर गंगा घाट का निरीक्षण किया. मनिहारी थाना का भी निरीक्षण किया. एसपी ने निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ व थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसपी ने कहा कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. अस्थायी वस्त्र परिवर्तन गृह व बैरिकेटिंग पीछे शिफ्ट किया जा रहा है. एसपी ने कहा कि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये है. मौके पर एसडीपीओ विनोद कुमार, नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अपर थानाध्यक्ष राजकुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










