शीघ्र ही रूट चार्ट के अनुसार ई रिक्शा का होगा परिचालन

Updated:
विज्ञापन
शीघ्र ही रूट चार्ट के अनुसार ई रिक्शा का होगा परिचालन

ट्रैफिक डीएसपी ने ऑटो व ई रिक्शा चालक संघ के पदाधिकारी के साथ की बैठक

विज्ञापन

कटिहार. शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन ने ऑटो व ई रिक्शा चालक संघ के पदाधिकारी के साथ ट्रैफिक थाने में बैठक की. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने शहरी क्षेत्र ��ें जाम लगने की समस्या पर बात की. इसमें डीएसपी ने पांच मूल मंत्र पर फोकस डाला. इसमें कहा गया कि ई रिक्शा का परिचालन रूट चार्ट के आधार पर होगा. क्योंकि जिस तरह ई रिक्शा की बिक्री और सड़कों पर ई-रिक्शा परिचालित है. ऐसे में आमलोगों एवं अन्य वाहनों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ई रिक्शा का रूट के आधार पर परिचालन निहायत आवश्यक है. इसके अलावा सभी ई रिक्शा का भाड़ा तय होना चाहिए. क्योंकि अक्सर देखा गया है, किराया को लेकर ई-रिक्शा चालक एवं यात्रियों में बहस छिड़ जाती है. जिसमें कभी ई रिक्शा चालक को मुनाफा होता है तो कभी यह नुकसानदायक होता है. ऐसे में किराया तय होना ही चाहिए. सभी ई रिक्शा चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. इसके लिए कैंप लगाया जायेगा. इसके अलावा ई-रिक्शा में पुलिस कोड भी लगाया जायेगा. पुलिस उपाधीक्षक सद्दाम हुसैन ने बताया कि संघ के पदाधिकारी ने आपस में बैठक कर पुलिस की ओर से जारी आदेश पर निर्णय लेने की बात कही है. इसके पश्चात परिवहन पदाधिकारी, निगम के अधिकारी के साथ बैठक कर ई रिक्शा का रूट चार्ट सहित भाड़ा, पुलिस कोड एवं ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर एक समय तय किया जायेगा. ई रिक्शा चालक संघ ने स्थाई समस्या जैसे ई रिक्शा स्टैंड, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था कराने की बात कही. इस मौके पर पुलिस निरीक्षक व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन