बाप के घर से चोरी कर लाते हैं शराब तस्कर, विधायक गोपाल मंडल का विवादित बयान

Updated at : 26 Sep 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
बाप के घर से चोरी कर लाते हैं शराब तस्कर, विधायक गोपाल मंडल का विवादित बयान

बाप के घर से चोरी कर लाते हैं शराब तस्कर, विधायक गोपाल मंडल का विवादित बयान

विज्ञापन

– कोढ़ा थाना पहुंचे विधायक, पत्रकारों से कहा हम कौन हैं? क्या आप हमको जानते हैं? – पचमा गोलीकांड पर बोले – जमीन कारोबारी के पैसों के लेन-देन से जुड़ा है मामला – शराबबंदी पर स्वीकारोक्ति, बिहार में अब भी बिक रही है शराब कोढ़ा हमेशा अपने विवादित और बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहने वाले सत्तारूढ़ दल के विधायक गोपाल मंडल शुक्रवार को कोढ़ा थाना पहुंचे. मौके पर मौजूद पत्रकारों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की. जैसे ही पत्रकारों ने सवाल करना शुरू किया. विधायक ने खुद ही पत्रकारों से सवाल किया. हम कौन हैं? क्या आप हमको जानते हैं. पत्रकारों द्वारा कोढ़ा प्रखंड के पचमा गांव में हुई गोलीबारी की घटना पर सवाल किए जाने पर विधायक ने कहा कि इसमें उनका सर बेटा ज्योतिष (जमीन कारोबारी) शामिल है. ज्योतिष ने पहले 1 लाख रुपये एडवांस दिए थे. आगे 95 हजार रुपये रोककर बाकी 1 लाख रुपये की मांग हुई थी. इस दौरान लेन-देन के विवाद में धमकी दी गई और फायरिंग तक की नौबत आ गयी. गोपाल मंडल ने कहा कि ज्योतिष के पास उस समय झोली में 9 लाख रुपये थे. जिसे लेकर गलतफहमी फैली. गोलीबारी की घटना से वह भयभीत होकर भागा और गुड्डू यादव के हवा महल में छुप गया. वहीं पर कुछ लोगों ने कट्टा निकालकर फायरिंग की. इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है. विधायक ने कहा कि थाना परिसर में मौजूदगी का फुटेज सामने आने के बाद असली गुनहगार स्पष्ट हो जायेगा. शराबबंदी पर खुला बयान पत्रकारों ने जब उनसे बिहार की शराबबंदी नीति और उसकी विफलता पर सवाल किया, तो विधायक गोपाल मंडल ने स्पष्ट स्वीकार किया कि कुछ लोग बाप के घर से चोरी कर शराब लाते हैं. शराबबंदी के बावजूद भी बिहार में शराब बिक रहा है. उनका यह बयान एक बार फिर शराबबंदी कानून की साख पर सवाल खड़ा करता है. विपक्ष ने भी इस पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. पत्रकारों से सवाल-जवाब में असहज लगातार सवालों से घिरने के बाद विधायक गोपाल मंडल असहज हो गये और बिना जवाब दिये मौके से रवाना हो गए. उनका यह व्यवहार वहां मौजूद लोगों और पत्रकारों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन