30 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

30 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
कोढ़ा अवैध शराब पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत एएलटीएफ सदर-2 कोढ़ा की टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में टीम ने गोरगामा बायपास रोड से 30 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक को धर दबोचा. गिरफ्तार युवक की पहचान दिनेश ऋषि, पिता वकील ऋषि, कोढ़ा निवासी के रूप में की. टीम को सूचना मिली थी कि अवैध देशी शराब की एक खेप बाइक से गोरगामा बायपास होकर ले जाई जा रही है. सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उक्त स्थान पर छापेमारी की. 30 लीटर देशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. शराब परिवहन में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










