भूमि सर्वे में अनियमितताओं के खिलाफ सीएम के गांव से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि सर्वे में अनियमितताओं के खिलाफ सीएम के गांव से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान

भूमि सर्वे में अनियमितताओं के खिलाफ सीएम के गांव से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन

कटिहार जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 11 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव कल्याण बीघा में जातीय जनगणना व भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे. इसको लेकर जन सुराज पार्टी की कटिहार जिला इकाई ने सोमवार को जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. जन सुराज के कटिहार जिला अध्यक्ष मन्सूर आलम, स्टेट कोर कमेटी मेंबर सत्यनारायण शर्मा, जिला मुख्य प्रवक्त प्रणव कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि 11 मई से जन सुराज के कार्यकर्ता 40 हजार से अधिक गांवों में जायेंगे. दो महीनों में इन तीन विषयों पर एक करोड़ से अधिक लोगों का हस्ताक्षर लेकर 11 जुलाई को मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन देंगे. इस अभियान की शुरुआत प्रशांत किशोर 11 मई को मुख्यमंत्री के गांव कल्याण बिगहा से करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े 7 नवंबर, 2023 को विधानसभा के पटल पर रखे गए थे. 22 नवंबर, 2023 को सरकार ने जाति जनगणना के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी. लेकिन सरकार की घोषणाएं कभी जमीन पर लागू नहीं हुई. जन सुराज जातीय जनगणना रिपोर्ट में किए गए वादों और भूमि सर्वे हुई अनियमितताओं के खिलाफ सरकार से जवाब मांग रहा है. सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि 11 जुलाई को जन सुराज के सदस्य एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जायेंगे और इससे भी बात नहीं बनी तो चुनाव से पहले विधानसभा के अंतिम सत्र का घेराव किया जायेगा. प्रेस वार्ता में पार्टी के जिला अध्यक्ष के अलावा, स्टेट कोर कमेटी सत्यनारायण शर्मा, जिला महिला अध्यक्ष सयेडा नझहट, जिला मुख्य प्रवक्ता प्रणव कुमार शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन