बीएड कॉलेज निस्ता से क्राफ्ट में शोभा कुमारी बनी विजेता

Updated at : 10 Mar 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
बीएड कॉलेज निस्ता से क्राफ्ट में शोभा कुमारी बनी विजेता

बीएड कॉलेज निस्ता से क्राफ्ट में शोभा कुमारी बनी विजेता

विज्ञापन

बलिया बेलौन पूर्णिया विश्विवद्यालय के आदेशानुसार ख्वाजा शाहिद हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज निस्ता में क्राफ्ट प्रतियोगिता व छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर प्रथम वर्ष की छात्रा शोभा कुमारी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें समारोह पूर्वक प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया. कॉलेज के एचओडी अनजार आलम, एडमिनिस्ट्रेटर एहरार आलम ने बताया की क्राफ्ट में छात्र चन्द्रभूषण, तारा कुमारी, यशोदा, अंबिका, नितिका, सुशांत, लिपी कुमारी, पांडव कुमार, विशाल, रिमझीम कुमारी, फरहाना, खुशबु, सचिन, मुदरस्सीर, बरखा, रेशमी कुमारी, जूही आरफीन आदि ने बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया. क्राफ्ट प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक पेंटिंग प्रस्तुत करने पर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है. छात्राओं ने नारी शक्तिशाली करण पर आर्ट बना कर हिंसा के खिलाफ व घरेलू हिंसा होने पर आवाज बुलंद करने का आह्वान की. छात्रों के कौशल विकास के लिए परिचर्चा का आयोजन किया. एचओडी अनजार आलम ने बताया की पीयू के निर्देशानुसार क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित की. विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में क्राफ्ट को जोड़ा है. इजहार आलम, अनसार आलम, एहरार आलम, डा मजहर सिद्दीकी, मजहर आलम, महमूद हुसैन, मंसूर आलम, विकास कुमार, तारिक राही, अजय कुमार यादव, राजीव कुमार, हरदेव कुमार घोष, मुजफ्फर कमाल, शाहिद हुसैन, नाथुराम शर्मा, मयंक कुमार , रबीउल आलम, गोतम मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन