शब-ए-बरात मनाया गया आज, कबिस्तान में पूर्वजों के नाम फातिहा कर दुआ मांगी

शब-ए-बरात मनाया गया आज, कबिस्तान में पूर्वजों के नाम फातिहा कर दुआ मांगी
अमदाबाद प्रखंड में बड़े धूमधाम के साथ शब-ए-बरात मनायी गयी. इसे लेकर लोगों ने विभिन्न बाजारों में जमकर खरीदारी की. जानकर मुफ्ती रेहान शकाफी ने बताया कि आज की रात जो भी दुआएं मांगी जाती है. वह पूरी होती है. आज की रात को फजीलत, बरकत, मगफिरत की रात होती है. अपना गुनाहों की बख्शीश करने की रात है. सभी रातों में से आज की रात काफी अहम मानी जाती है. लोग अपने घरों से निकलकर कब्रिस्तान पहुंचते हैं. अपने पूर्वजों के नाम फातिहा कर दुआ करते हैं. घरों में मीठा पकवान बनाने का भी रिवाज है. उसके बाद फतेहा होती है. फिर एक दूसरे को बांटने भी रिवाज पूर्वजों से चली आ रही है. कुछ लोग अपने-अपने घरों में रहकर भी इबादत करते हैं. इस दौरान नमाज पढ़ी जाती है और नमाज पढ़ने के दौरान लोग अपने और अपने पूर्वजों के लिए दुआ मांगते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










