एसडीपीओ ने रोशना थाना का किया निरीक्षण, निर्देश

एसडीपीओ ने रोशना थाना का किया निरीक्षण, निर्देश
प्राणपुर रोशना थाना का सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने बुधवार को निरीक्षण किया. विभिन्न कांडों की समीक्षा की और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष मासूम कुमारी को आवश्यक निर्देश दिया. गुंडा पंजी, गिरफ्तारी पंजी, स्टेशन डायरी, फरारी पंजी, हाजत पंजी, माल खाना निरीक्षण किया. थानाध्यक्ष को कांडों के निष्पादन, ठंड को लेकर रात्रि गस्ती में तेजी लाने एवं आमलोगों के साथ मिलकर बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था एवं लॉ एंड ऑर्डर स्थापित करने का निर्देश दिया. सदर एसडीपीओ ने रोशना मॉडल थाना भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया. कार्य स्थल पर उपस्थित मुंशी से पूछताछ की. थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




