एसडीओ ने घाटों पर स्वच्छता व सुरक्षा पर दिया निर्देश

एसडीओ ने घाटों पर स्वच्छता व सुरक्षा पर दिया निर्देश
– मौलानापुर व रघुनाथपुर घाटों पर तैयारियों का लिया जायजा बारसोई आगामी छठ पर्व को लेकर शुक्रवार को बारसोई के एसडीओ आकांक्षा आनंद ने नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. मौलानापुर छठ घाट व रघुनाथपुर स्थित सद्भावना मैदान छठ घाट पर पहुंचकर तैयारी की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. एसडीओ ने कहा कि छठ महापर्व आस्था का पर्व है. इसलिए घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. बारसोई नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी अरुणिमा पूर्वी उपस्थित थे. अधिकारियों ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा घाटों की सफाई, कचरा निष्पादन, लाइट की व्यवस्था और बेरिकेडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है. ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




