सरपंच व वार्ड 44.34 प्रतिशत, कल होगी मतगणना

Updated at : 09 Jul 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
सरपंच व वार्ड 44.34 प्रतिशत, कल होगी मतगणना

सरपंच व वार्ड 44.34 प्रतिशत, कल होगी मतगणना

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड के डंडखोरा व भमरैली में बुधवार को पंचायत उप चुनाव के दौरान 17 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हो गया. शाम 5.00 बजे तक 44.34 प्रतिशत मतदान हुआ है. वीटीआर के अनुसार इस पंचायत उप चुनाव में कुल 9516 में से 4219 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. सभी मतदान केदो पर शुरुआती दौर में मतदान के प्रति थोड़ी जागरूकता देखी गयी. दोपहर होते-होते मतदान का रफ्तार काफी धीमा हो गया. निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया है. 11 जुलाई को प्रखंड संसाधन केंद्र डंडखोरा में सवेरे 8:00 बजे से मतगणना शुरू होगी. मतदान मतदान संपन्न होने के बाद सभी बूथ से ईवीएम व मतपेटी को वज्र गृह में सील कर दिया गया है. डंडखोरा ग्राम कचहरी के सरपंच एवं भमरेली में वार्ड सदस्य के एक पद के लिए मतदान कराया गया है. डंडखोरा ग्राम कचहरी के सरपंच पद के दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में है. जबकि भमरेली के वार्ड सदस्य के एक पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में जमे हुए है. शुक्रवार को मतगणना के बाद ही परिणाम सामने आयेगा. इस बीच मतदान के बाद तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन