तेज धूप को ले सदर अस्पताल अलर्ट, लू आइसोलेशन वार्ड तैयार

तेज धूप को ले सदर अस्पताल अलर्ट, लू आइसोलेशन वार्ड तैयार
कटिहार मौसम विभाग के हिट वेव को लेकर चेतावनी के बाद विभागीय निर्देश के आलोक में पूरे जिले में स्वास्थ विभाग अलर्ट मोड पर है. सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक एडवाइजरी जारी कर दी गई है. इसको लेकर सभी जगह खास कर ओआरएस, लू से संबंधित सभी मेडिसिन पर्याप्त मात्रा में रखने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही सभी अस्पतालों में लू आइसोलेशन वार्ड भी तैयार कर लिया गया है. जिले में अस्पतालों में लू आइसोलेशन वार्ड की तैयारी की गयी है. इन दिनों मौसम के तेवर को देखते हुए लू की आशंका काफी प्रबल मानी जा रही है. सिविल सर्जन ने बताया कि हालांकि हाल में अभी लू लगने के एक भी मरीज सामने नहीं आये हैं. पर मौसम के तेवर को देखते हुए लू लगने की आशंका प्रबल है. जिसको लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तैयारी की गई है. सदर अस्पताल में इमरजेंसी के सामने लू वार्ड तैयार किया गया है. जो सिर्फ लू आइसोलेशन वार्ड के रूप में है. गर्म मौसम में लू लगने के संकेत के आसार है. आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह से वातानुकूलित से लैस है. यानी पूरे वार्ड में वार्मर ऐसी लगे हैं. ताकि वार्ड को ठंडा रखे और मरीजों को ठंडक महसूस हो. इतना ही नहीं लू से बचाव को लेकर सारी मेडिसिन, गुलकोज, ओआरएस भारी मात्रा में स्टॉक किये गये हैं. यदि लू लगने से प्रभावित मरीज आते हैं तो उनका समुचित उपचार किया जायेगा. ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल के डॉक्टर एसपी विनकर ने इमरजेंसी में तैनात कर्मियों को लू के हर तरह के संबंधित मेडिसिन ओआरएस रखने की बात कही. इसको लेकर उन्होंने इमरजेंसी हर संसाधन की जांच करते हुए आइस बैग, रखने और पर्याप्त मात्रा में ओआरएस रखने को कहा. अभी के मौसम में लू लगने का ज्यादा है संभावना डॉ एसपी विंकर ने बताया की इस मौसम में लू लगना यानी कि हीट स्ट्रोक के ज्यादा संभावना है. इसे मेडिकल टर्म में हाइपरथर्मिया कहा जाता है. गर्मी के मौसम में होने वाली सबसे कॉमन बीमारियों में से ये एक है. अगर लंबे समय तक तेज धूप में रहते हैं तो लू की चपेट में आ सकते हैं. हीट स्ट्रोक होने पर सिर में तेज दर्द, तेज बुखार, उल्टी, तेज सांस लेना, चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना या बेहोश हो जाना, यूरिन कम पास होना जैसे लक्षण आते हैं. लू से बचने के लिए कभी भी खाली पेट बाहर ना निकलें. हाइड्रेट रहें. अभी जो मौसम चल रहा है कुछ बातो का विशेष ध्यान रखे. पानी, छांछ, ओआरएस का घोल या घर में बने पेय जैसे लस्सी, नीबू पानी, आम का पानी का सेवन कर तरो-ताजा रहें. हो सके तो दोपहर 12 से दोपहर तीन बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें. धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें. कपड़े, टोपी अथवा छतरी का उपयोग करें. धूप में निकलने के पहले तरल पदार्थ का सेवन करें. पानी हमेशा साथ रखें. शरीर में पानी की कमी न होने दें. सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनें. सिंथेटिक एवं गहरे रंग के वस्त्र पहनने से बचें. अत्यधिक गर्मी होने की स्थिति में ठंडे पानी से शरीर को पोछे या कई बार स्नान करें. धूप तथा गर्म हवाओं के संपर्क के तुरंत बाद स्नान न करें. गरिष्ठ, वसायुक्त, ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन तथा अल्कोहल, चाय, काफी जैसे पेय पदार्थ का उपयोग कम से कम करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




