ePaper

नवगछिया सड़क हादसे में घायल रुपेश की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 25 Feb 2026 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
नवगछिया सड़क हादसे में घायल रुपेश की इलाज के दौरान मौत

नवगछिया सड़क हादसे में घायल रुपेश की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

फलका नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे में घायल फलका प्रखंड के शब्दा पंचायत अंतर्गत लोहनी गांव निवासी मजदूर रुपेश कुमार 35 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना भागलपुर जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र के बगड़ी दयालपुर के समीप एनएच-31 पर हुई थी. जहां तेज रफ्तार ने कई वाहनो क़ो टककर मार दी थी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी थी. चपेट में आने से रुपेश भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से घायलों क़ो तुरंत मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया था. चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी रही और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. जैसे ही मजदूर रुपेश की मौत की खबर लोहनी गांव पहुंची. पूरे गांव में कोहराम मच गया. बुधवार को जब उनका शव गांव लाया गया तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. पत्नी आरती देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. शब्दा पंचायत के मुखिया महेंद्र प्रसाद साह ने बताया कि रुपेश परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वह बिहपुर के एक ईट के भट्टे में मजदूरी का काम करते थे. मंगलवार क़ो मजदूरी करने के बाद दूसरे मजदूरों के साथ पिकअप पर बैठ कर सोने के लिए दूसरे भट्टे पर जा रहे थे. दयालपुर के समीप सड़क दुर्घटना के चपेट में आ गये. आधा दर्जन मजदूर की मौत हो गयी. गांव में शोक की लहर है. हर आंख नम दिखी. मुखिया महेंद्र प्रसाद साह ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन