नरैहिया प्रीमियर लीग की ट्रॉफी पर रूपौली ने का कब्जा

नरैहिया प्रीमियर लीग की ट्रॉफी पर रूपौली ने का कब्जा
– आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन समेली प्रखंड के प्लस टू धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय कृष्णनगर, नरैहिया के मैदान में प्रीमियर लीग का समापन हो गया. आईपीएल की तर्ज पर आयोजन किया. फाइनल मैच का मुकाबला पोठिया सुपरकिंग्स बनाम रवि 11 रुपौली क़े बीच खेला गया. जिसमें टॉस जीतकर रुपौली की टीम ने बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम क़ो 16 ओवर में 119 रन का लक्ष्य दिया. पोठिया की टीम 103 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. विजेता का ख़िताब रुपौली की टीम ने अपने नाम किया. मैन ऑफ़ द मैच का खिताब उज्वल कुमार, मैन ऑफ द सीरीज पोठिया टीम क़े संतोष सायमंस क़ो दिया. एबेंजर निजी स्कूल के डायरेक्टर क़े द्वारा साइकिल प्रदान की. विजेता रुपौली टीम क़ो 20000 व ट्रॉफी प्रदान की गयी. उपविजेता पोठिया की टीम क़ो 15000 का चेक, ट्रॉफी प्रदान किया गया. आयोजन क़ो सफल बनाने में कमेटी क़े अध्यक्ष नंदन यादव, सचिव निरंजन कुमार, कोषाध्यक्ष मिथुन कुमार, साजन, मिस्टू, बाकूल, शिवम, बिट्टू, अंपायर नवीन, दीपक, पंकज, संतोष मंडल, दीपक कुमार, अमित जानू, कृष आदि का सहयोग रहा. मैच समापन के पश्चात अतिथियों के द्वारा पुरस्कार वितरण किया. रौशन मंडल, संतोष कुमार पप्पू, मुखिया राजकुमार भारती, जय कुमार होनी यादव, अमलेश यादव, सरपंच दिलीप यादव, कुमोद मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्य्क्ष संजय सुमन, उद्घोषक टी भवानी, ओम झा, रोहित सिंघानिया, राकेश सिंह, अमरदीप पोद्दार, प्रेमशंकर, राहुल कुमार भारती, नयन कुमार, चंदन शर्मा, प्रीतम मंडल, रौशन केशरी, भाजपा युवा नेता संजीव कुमार भोलू उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




