ऑपरेशन आहट अभियान के तहत दो नाबालिग का आरपीएफ ने बचाया

Updated at : 05 Jan 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
ऑपरेशन आहट अभियान के तहत दो नाबालिग का आरपीएफ ने बचाया

ऑपरेशन आहट अभियान के तहत दो नाबालिग का आरपीएफ ने बचाया

विज्ञापन

– चाइल्ड लाइन के किया सुपुर्द कटिहार कटिहार आरपीएफ ईस्ट कार्यालय के प्रभारी के नेतृत्व में रविवार को ऑपरेशन आहट के तहत चलाये गये विशेष अभियान के दौरान कटिहार प्लेटफार्म से दो नाबालिग बच्चों को आरपीएफ ने बरामद कर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमांचल के क्षेत्र से मानव तस्करी को लेकर नाबालिग, बच्चे बच्चियों को बिचौलिया उसके परिजनों को प्रलोभन देकर दिल्ली सहित अन्य राज्यों में ले जाते हैं. जहां उसे बेच दिया जाता है. मानव तस्करी पर नकेल को लेकर आरपीएफ विशेष अभियान चलाते आ रही है. इसी अभियान के तहत कटिहार कार्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ ने कटिहार प्लेटफॉर्म से दो नाबालिग लड़कों को बरामद कर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन